Breaking News

गाजीपुर: समरसेबल पंप के करेंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के मलौरा मिर्जापुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में समरसेबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से कक्षा आठ के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी लोरिक पाल का पुत्र अमित पाल (13) कक्षा आठ का छात्र था। वह दोपहर बाद स्कूल से घर लौटा था। घर के बाहर हाथ-पैर धोने के दौरान वहां लगे समरसेबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया। परिजन जब तक उसे बचाकर अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं। बेटे की मौत से पिता लोरिक पाल और मां अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में सुशील कुमार का शानदार प्रदर्शन, मंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

गाजीपुर। जनपदीय उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी, …