Breaking News

पी.जी. कालेज गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में आनॅलाइन प्रवेश प्रारम्भ 

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ कर दिया गया है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होने की जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश ‘प्रथम आओ-प्रथम पाओ’ (First Come-First Served) के आधार पर किया जाएगा। सूचना प्रवेश हेतु कालेज की वेबसाइट- www.pgcghazipur.ac.in पर अपलोड कर दी गयी है। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी आज से ही आनलाईन आवेदन- पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी आनलाईन भरे गए प्रवेश आवेदन -पत्र डाउनलोड कर आवश्यक अभिलेखों की मूल प्रति के साथ महाविद्यालय में काउन्सलिंग समिति के समक्ष 16 जुलाई 2026 से सुबह दस बजे से दोपहर 02 बजे तक अगली सूचना तक प्रस्तुत /जमा करेंगे। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी निर्धारित समयानुसार प्रवेश आवेदन -पत्र व शुल्क जमा न करने पर उक्त सीट रिक्त मानी जायेगी और पुनः प्रवेश हेतु कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। प्रवेश हेतु जारी सूची से रिक्त सीटों पर उक्त सूची से बाहर के अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा। प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर ने प्रवेश में डिजिटल इण्डिया एवं पूर्ण पारदर्शिता की नीति अपनाते हुए Online Counselling ( आनलाईन काउन्सलिंग) की व्यवस्था की गयी है। आनलाईन काउन्सलिंग द्वारा अभ्यर्थी अपने घर बैठे पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रवेश आवेदन- पत्र भर सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सम्मानित अभिभावकों से अपील की है कि समय रहते अपने पाल्यों का आवेदन-पत्र आनलाईन भरवाकर सम्बन्धित अभिलेखों की मूल- प्रति के साथ काउन्सलिंग समिति के समक्ष प्रस्तुत / जमा करने में सहयोग करें। प्रवेश के लिए सभी प्रक्रिया आनलाईन है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गहमर पुलिस ने 72 हजार रूपये के अवैध देश शराब के साथ तीन तस्‍करो को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस द्वारा 01 अदद वाहन में  20 पेटी ( 900 पाउच कुल …