Breaking News

रोजगारोन्‍मुख शिक्षा उपलब्‍ध कराना अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी की सर्वोच्‍च प्राथमिकता- इं. अंकित मौर्या

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र-2026-27 की तैयारियों, चुनौतियों एवं आगामी लक्ष्यों को लेकर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संस्थान के चेयरमैन इं. अंकित मौर्य एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्य ने संबोधित किया। अपने संबोधन में चेयरमैन इं. अंकित मौर्य ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से छात्र-केंद्रित शिक्षण, अनुशासन और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्य ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में कैंपस प्लेसमेंट, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और मजबूत बनाने का आग्रह किया। बैठक में संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि अशोका इंस्टीट्यूट  में नए सत्र से ऑनर्स डिग्री, साइबर सिक्योरिटी , माइनर डिग्री और  क्वांटम कंप्यूटिंग के नए कोर्स भी शुरू हुए हैं जो  छात्रों के लिए लाभप्रद होंगे। इस मौके पर डीन कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डॉ एल एस मौर्या, डीन फार्मेसी डॉ बृजेश सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ई.एस. एस कुशवाहा, डीन अकादमिक डॉ एस. के. शर्मा, रजिस्ट्रार ई. असीम देव आदि लोग भी उपस्थित रहे।

 

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी …