Breaking News

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले भ्रष्‍ट अधिकारियों पर यूपी सरकार कसेगी शिकंजा

लखनऊ। यूपी सरकार भ्रष्टाचारियों पर और शिकंजा कसने जा रही है। सेवानिवृत्त एआरटीओ ललित कुमार के घर छापेमारी में मिले 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आने के मामले को उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस जांच में भ्रष्टाचार को लेकर मिले पुख्ता सुबूत वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यूपी में इस तरह की जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। विजिलेंस की खुली जांच में आय से अधिक संपत्ति के दोषी पाए गए अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कसने के साथ ही लटके मामलों का जल्द निस्तारण किया जाएगा। उच्च स्तर पर विजिलेंस भ्रष्टाचार के जिन मामलों की जांच कर रही है, उनमें गंभीर श्रेणी के कई मामलों की प्रगति भी पूछी गई है। सूत्रों का कहना है कि आय से कई गुना संपत्ति जुटाने वाले कुछ अधिकारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। शासन इन कार्रवाई के माध्यम से भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मियों को बड़ा संदेश देने का प्रयास करेगी। वहीं विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी लंबित शिकायतों की जांच में भी तेजी आएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी …