Breaking News

लखनऊ विश्‍वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी ने परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी उद्यान ल०वि० प्रो० शुभान आलम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण एवं छात्र-छात्राओं ने वृहद वृक्षारोपण कर तथा सामूहिक पदयात्रा निकालकर विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभिरक्षक प्रो० आशीष अवस्थी, प्रो० पवन अग्रवाल, प्रो० राम मिलन, प्रो० अनित्य गौरव, प्रो० दिनेश कुमार, प्रो० विनीत वर्मा, प्रो० राजेंद्र वर्मा, प्रो० ओ. पी. शुक्ला, प्रो० मनोज शर्मा, प्रो० राहुल पांडेय, प्रो० अमरेन्द्र कुमार, डॉ० आनंद जोशी, डॉ० शुभान आलम, डॉ० आशुतोष रंजन, डॉ० जितेंद्र शुक्ला, डॉ० रणविजय सिंह, प्रो० नीरज मिश्रा, प्रो० एस. पी. सिंह, डॉ० रचना पाठक समेत अन्य कई प्रोफेसर व बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्‍व में बूथो पर हुआ वृक्षारोपण

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय …