Breaking News

गाजीपुर: गांवो में चला वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1335  लगाए गये पौधे 

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार देवकली ब्लाक के 106  ग्राम पंचायतो में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पूरे ब्लाक मे कुल 221439 पॊधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।जिसके अर्तगत 05 जून को 36570 तथा 12 जुलाई को 184869 पॊधे लगाये गये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जमालूदीन अली ने बताया प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 1335 पॊधा शीशम, आम, सागॊन, कंजी, अमरूद, आवलां, नीबू, अर्जुन, नीम, चिलबिल वितरित किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चेलाल यादव ने कहा इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानो,क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित आम नागरिको को बढ चढ कर भाग लेना चाहिए।सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० आर पी यादव,डा० शॆलेन्द्र कुमार सिंह,ब्लाक मुख्यालय मे एडियो पंचायत संजय शर्मा,मनोज चॊबे,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव,कार्यक्रम अधिकारी सुभाषचन्द्र पाण्डेय ने वृक्षारोपण किया।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी …