Breaking News

गाजीपुर: भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्‍व में बूथो पर हुआ वृक्षारोपण

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को जिलेभर के सभी बूथों पर “माँ के नाम एक पेड़” वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 340 पर 10 विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि “वृक्ष केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। ‘माँ के नाम एक पेड़’ अभियान मातृभक्ति और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत समन्वय है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।”भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर बूथ संख्या 451 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह के साथ 10 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘माँ के नाम एक पेड़’ अभियान जनभागीदारी का महाअभियान है। जब प्रत्येक परिवार एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करेगा, तभी भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।”जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सैदपुर विधानसभा के 299 मलिकपुर बूथ पर वृक्षारोपण किया ‌।इसी क्रम में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 1 भाला पर 7 वृक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 419 बरहट पर 20 वृक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने शिशुआपार बूथ संख्या 321 पर 35 वृक्ष तथा लोकसभा प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता पारसनाथ राय ने जखनियां विधानसभा के सिखड़ी बूथ संख्या 186 पर 10 वृक्ष लगाए।जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा ने जखनियां विधानसभा के देवरीबारी बूथ संख्या 191 पर 10 पौधों का रोपण किया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के सकरताली बूथ संख्या 164 पर शक्ति केंद्र संयोजक अनुराग प्रजापति एवं बूथ अध्यक्ष संतोष प्रजापति के साथ आंवला, सागौन एवं अमरूद के कुल 17 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।भाजपा नेताओं ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक व्यक्ति पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का दायित्व भी निभाए। अभियान के माध्यम से पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत कुलपति जेपी सैनी …