Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के 11वें दिक्षांत के हुई टॉपरो की सूची जारी

गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर टॉपर्स को दिये जाने वाले स्वर्ण पदकों सहित प्रत्येक पाठ्यक्रमों के टॉपर्स की अनंतिम सूची विश्वविद्यालय द्वारा वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो शिव प्रकाश ने बताया कि सूची जारी कर छात्रों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के प्राप्त हो जाने पर, उनका नियमानुसार निस्तारण करने के उपरांत अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। दीक्षांत समारोह से पहले अंतिम सूची का अनुमोदन विद्या परिषद एवं प्रबंध बोर्ड से प्राप्त किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 20 विद्यार्थियों को 46 स्वर्ण पदक दिये जाएंगे जिसमें 8 छात्र हैं जबकि 12 छात्राएं हैं। 8 छात्रों को कुल 19 स्वर्ण पदकों से विभूषित किया जाएगा जबकि 12 छात्राओं को 27 स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। इस बार सभी कुलाधिपति स्वर्ण पदक छात्राओं को ही मिलेंगे। टॉपर्स की अनंतिम सूची इस प्रकार है: -तान्या दुबे, बी फार्म: कुलपति स्वर्ण पदक, उर्मिला कृष्णदेव शुक्ल स्वर्ण पदक

शशांक मोहन पांडेय, बी टेक सिविल इंजीनियरिंग : कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. लच्छन राय स्मृति स्वर्ण पदक, आई सी आई अल्ट्राटेक सीमेंट लि. स्वर्ण पदक

आराध्या सिंह, बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग : कुलपति स्वर्ण पदक, स्व मुन्नी लाल जैन स्मृति स्वर्ण पदक, रोमेश चन्द्र एवं किशोरी देवी स्वर्ण पदक

हर्ष कुमार मद्धेशिया, बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व गौरी शंकर दास स्मृति स्वर्ण पदक, क्लास ऑफ 1994 स्वर्ण पदक

आशी अवस्थी, बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व देवकी देवी नांगलिया स्मृति स्वर्ण पदक

श्रेया, बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग: कुलपति स्वर्ण पदक,  स्व काली चरण कंदोई स्मृति स्वर्ण पदक, स्व जसवंत लाल कालरा एवं स्व जनक कालरा स्वर्ण पदक

स्नेहा जायसवाल, बी टेक केमिकल इंजीनियरिंग: कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, स्व हरि प्रसाद गोयनका स्मृति स्वर्ण पदक, स्व लीलावती देवी स्मृति स्वर्ण पदक, आर एस सिंह एम ई 69 स्वर्ण पदक

रुद्र दुबे, बी टेक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व गणेश प्रसाद शाही स्मृति स्वर्ण पदक

शिवांगी पांडेय, बी बी ए: कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक

अनुष्का सिंह, एम टेक सिविल: कुलपति स्वर्ण पदक

गोविंद कुमार, एम टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व जगन्नाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, स्व जनकराज सिंह स्मृति स्वर्ण पदक

संस्कृति, एम टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: कुलपति स्वर्ण पदक

शिवम कुमार, एम टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: कुलपति स्वर्ण पदक

विक्रम सिंह, एम टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व इंद्रासन लाल श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, स्व शिव कुमार कंसल स्वर्ण पदक

शालू मिश्रा, एम टेक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: कुलपति स्वर्ण पदक

अनन्या तिवारी, एम बी ए: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व शिवनाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक

हर्ष गोयल, एम सी ए: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व बाबूलाल गोयल स्मृति स्वर्ण पदक

आर्य कुमार सिंह, एम एस सी भौतिकी: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व पं. शालिग्राम पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक

शाम्भवी, एम एस सी रसायन विज्ञान: कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, स्व डॉ हरीशचन्द्र पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक

रजनी सिंह, एम एस सी गणित: कुलपति स्वर्ण पदक, स्व कालीचरण काण्डु स्मृति स्वर्ण पदक

 

 

 

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

पी.जी. कालेज गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में आनॅलाइन प्रवेश प्रारम्भ 

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ कर दिया गया …