गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नियमित मासिक बैठक वृहस्पतिवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को प्रत्येक शक्ति केंद्र की बैठक हर हाल में सम्पन्न कराई जाए तथा 22 जुलाई को जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए वक्ताओं का निर्धारण किया जा चुका है तथा स्थान चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध, अनुशासित एवं परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने का आह्वान किया। बैठक में डिजिटल लर्निंग, सरल ऐप, बूथ बैठक, प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पिछली बैठक के उपरांत दिवंगत हुए पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में विनोद अग्रवाल, श्यामराज तिवारी, रमेश सिंह ‘पप्पू’, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्र, सरोज मिश्र, सुरेश बिंद, शशांक शेखर राय, सुमित तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह, किरण सिंह, सुमन बिंद, विश्व प्रकाश अकेला, सतीश राय, गर्वजीत सिंह, राजेश सोनकर शनि चौरसिया, कृष्णानंद राय, राजेश चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….