गाजीपुर। किसान भाईयों सूचित किया जाता है कि कृषि कार्यों को अधिक सरल, आधुनिक एवं लागत प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में कृषि यन्त्रो की बुकिंग आनलाईन प्रारम्भ हो चुकी है। बुकिंग की अन्तिम तिथि 10 अगस्त तक है। इस दौरान किसान भाई खेती के काम आने वाले विभिन्न प्रकार के एकल कृषि यन्त्रो के साथ-साथ फार्म मशीनरी बैक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन, मानव एवं पावर चालित स्प्रेयर, दाल मिल, मिलेट पार्लर, पौकिंग मशीन एवं मेज सेलर हेतु विभागीय पोर्टलwww.agriculture.gov.in पर आनलाईन बुकिंग करा सकते हैं बुकिंग हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश एवं शासनादेश भी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मुख्यालय की ओर से इस सम्बन्ध में सभी समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से किसानों को सूचित किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कर्मचारियों, सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा किसानो के व्हाट्सएप एवं सभी कृषि बीज भण्डारों एवं कार्यालयों से भी किसानों को जानकारी दी जा रही है। उप कृषि निदेशक द्वारा सभी कृषक उत्पादक संगठनो के निदेशक उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा खण्ड विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर अधिक से अधिक इस योजना के प्रचार-प्रसार हेतु अनुरोध किया गया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….