गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के बीपीईस के विभाग के प्रोफे० (डॉ०) सुजीत कुमार सिंह ने मुख्य कुलानुशासक / मुख्य नियंता के रूप में पर पदभार ग्रहण किया। एक अनौपचारिक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा उन्हें पदभार ग्रहण कराया गया। प्राचार्य ने बताया कि इससे पहले मुख्य कुलानुशासक / मुख्य नियंता के पद पर अध्यापक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० एस० डी० सिंह परिहार कार्यरत थे। नये शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए प्रबन्ध समिति ने मुख्य कुलानुशासक/ मुख्य नियंता की जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए प्रोफे० (डॉ०) सुजीत कुमार सिंह के नाम पर सहमति जताई। जिसके बाद 01 जुलाई 2026 को इस सम्बन्ध में प्राचार्य कार्यालय से आदेश पत्र जारी किया गया। पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य के तौर पर लंबे समय से परिसर की अनुशासन समिति आदि के कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा करते रहे हैं। उनको मुख्य कुलानुशासक/ मुख्य नियंता बनाए जाने को लेकर प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही यह भी उम्मीद जताया कि उनका कार्यकाल महाविद्यालय परिसर के इतिहास में स्मरणीय होगा। प्राचार्य द्वारा प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह को कार्यभार ग्रहण कराये जाने के उपरांत डीन स्टूडेंट वेलफेयर-प्रो (डॉ)संजय चतुर्वेदी,डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रोफे० (डॉ०) वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफे०( डॉ०) धर्मराज सिंह, प्रो (डॉ)विनय कुमार दूबे,प्रो (डॉ) प्रेमानंद यादव,प्रो मीना सिंह, प्रो अवधेश सिंह,डॉ आनंद सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह,डॉक्टर गोपाल सिंह यादव, डॉ० प्रतिमा सिंह, लवजी सिंह, डॉक्टर समरेन्द्र मिश्र, अखिलेश सिंह,डॉ अतुल सिंह, डॉ पीयूष कांत सिंह,डॉक्टर मनोज मिश्र सहित पूर्व मुख्य नियंता डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, डॉक्टर बालेश्वर सिंह एवं डॉक्टर यशवंत सिंह, डॉक्टर अनुराग सिंह आदि विभिन्न संकाय के प्राध्यापकों एवं प्राचार्य कार्यालय के समस्त कर्मचारीयों ने बधाईयां दी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….