Breaking News

गाजीपुर: अनियंत्रित ट्रक ने गश्‍ती वाहन को मारी टक्‍कर, कोरल पेट्रोलिंग कर्मचारी की मौत-एक घायल  

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में कोरल पेट्रोलिंग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। 310 किमी प्वाइंट पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गश्ती वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव निवासी पवन कुशवाहा (35) कोरल पेट्रोलिंग गश्ती दल में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह तक थी। बुधवार रात वह 310 किमी प्वाइंट पर गश्ती वाहन के साथ मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक्सप्रेसवे की सुरक्षा रेलिंग तोड़ता हुआ सड़क किनारे खड़े गश्ती वाहन से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि पवन कुशवाहा उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक टक्कर के बाद करीब 100 मीटर तक रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ता रहा। हादसे के बाद एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल पवन कुशवाहा को जिला अस्पताल मऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गश्ती वाहन में मौजूद उनके साथी भानु प्रताप सिंह को मामूली चोटें आई हैं। पवन कुशवाहा अपने पीछे पत्नी रूबी कुशवाहा, पुत्र आदित्य और पुत्री अदिति को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल पवन कुशवाहा को जिला अस्पताल मऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गश्ती वाहन में मौजूद उनके साथी भानु प्रताप सिंह को मामूली चोटें आई हैं। पवन कुशवाहा अपने पीछे पत्नी रूबी कुशवाहा, पुत्र आदित्य और पुत्री अदिति को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: बूथ कार्यकर्ताओ के बदौलत जीतेंगे जिले के सातो सीट- अभिनव सिन्‍हा

गाजीपुर। सदर विधानसभा गाजीपुर का भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन नगर के वंशीबाजार स्थित रायल पैलेस …