Breaking News

लखनऊ यूनिवर्सिटी का ऐतिहासिक प्रदर्शन; बनी देश की ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड’ यूनिवर्सिटी, टॉप-10 में पाई 8वीं रैंक

लखनऊ। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका ‘इंडिया टुडे’ द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की वार्षिक रैंकिंग (India Today Best Universities Ranking) में लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अकादमिक जगत में अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। देशभर के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों के गहन मूल्यांकन के आधार पर जारी इस वर्ष की रैंकिंग में लखनऊ विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष सरकारी विश्वविद्यालयों  में 8वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय ने पिछले वर्षों के अपने प्रदर्शन (11वीं रैंक) में उल्लेखनीय सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया है (8वीं रैंक)। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ शोध वातावरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। साथ ही, पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज सुधार दर्ज करने के लिए इसे भारत की ‘Most Improved Government University’ घोषित किया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय ne 2022 में 21वीं रैंक से 2026 में 8वीं रैंक (Top 10 में शामिल) का सफ़र तय किया है.

मूल्यांकन के प्रमुख बिंदु और प्रदर्शन:

इंडिया टुडे सर्वेक्षण के दौरान विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन कई कड़े पैमानों पर किया गया, जिनमें लखनऊ विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए:

  1. अकादमिक एवं शोध उत्कृष्टता: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, नए अंतःविषय) पाठ्यक्रमों की शुरुआत और उच्च स्तरीय शोध पत्रों के प्रकाशन ने विश्वविद्यालय के अंकों में उल्लेखनीय वृद्धि की। विश्वविद्यालय का h-इंडेक्स गत वर्ष में 119 से 130 पहुँच गया है, जो की शोध उत्रष्टता का वैश्विक मानक है।
  2. डिजिटल बदलाव व गवर्नेंस: पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया, ई-गवर्नेस और डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग को रैंकिंग में विशेष रूप से सराहा गया।
  3. बुनियादी ढांचा व सुविधाएं: अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रावासों के नवीनीकरण और छात्र-केंद्रित सुविधाओं के विकास ने संस्थागत क्षमता को मजबूत किया।
  4. अंतर्राष्ट्रीयकरण एवं प्लेसमेंट: अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के रुझान में अभूतपूर्व वृद्धि और उद्योग-उन्मुख कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के रोजगार के अवसरों में सुधार दर्ज किया गया।

विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० जय प्रकाश सैनी ने कहा: “इंडिया टुडे रैंकिंग में देश के शीर्ष 08 सरकारी विश्वविद्यालयों में स्थान पाना लखनऊ विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सफलता हमारे समर्पित शिक्षकों, कर्मठ अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का सुखद परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करना ही नहीं, बल्कि लखनऊ विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी शोध एवं शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। आने वाले समय में हम इनोवेशन, स्टार्टअप्स और कौशल विकास पर और अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।” यह रैंकिंग आने वाले समय में देश-विदेश के मेधावी छात्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्कोरकार्ड ब्रेकडाउन (कुल स्कोर: 1545.7 / 2000)

* Reputation & Governance: 153.2 / 208

* Academic & Research Excellence: 150.4 / 250

* Infrastructure & Living: 110.0 / 175

* Personality & Leadership: 82.5 / 150

* Career Progression & Placement: 169.1 / 217

* Objective Score: 665.2 / 1000

* Perceptual Score: 880.5 / 1000

Image 1 Image 2

Check Also

शस्‍त्र लाइसेंस दुरुपयोग के मामले में हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक  

प्रयागराज। गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत …