गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस द्वारा IS-191 गैंग सरगना कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (मृतक) के मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन पुत्र सर्वदेव राय निवासी शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा संगठित अपराध से अर्जित धन के माध्यम से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम से क्रय की गई अचल सम्पत्ति जिसका अनुमानित मूल्य 9 करोड़ 50 लाख रुपये है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत IS-191 गैंग सरगना कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (मृतक) के मुख्य शार्प शूटर व गैंग सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन पुत्र सर्वदेव राय निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा संगठित अपराध से अर्जित धन के माध्यम से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर क्रय की गई अचल सम्पत्ति जिसका अनुमानित मूल्य 9 करोड़ 50 लाख, रूपये है, जिसे आज दिनांक 03/08/2026 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अंगद राय उर्फ झूलन पुत्र सर्वदेव राय निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा संचालित गैंग लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने, अपने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित अचल संपत्ति जो कि अपनी पत्नी सरिता राय के नाम से क्रय किया गया है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त अंगद राय की पत्नी सरिता राय के के नाम से विक्रेता उर्मिला राय पत्नी रामजी राय निवासी दोनपाह तहसील मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर से प्रतिफल 900000-/ (नौ लाख) मौजा गिरधरिया परगना व तहसील मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर में आराजी नं. 207 स0 रकबा 0.1370 हे0 में से 0.0127 हे0 यानी 127 वर्गमीटर जिसमें 63 वर्गमीटर में द्वितीय श्रेणी का निर्माण है, आवासीय प्रयोग के लिए है। जिसके 100 मीटर की त्रिज्या में व्यवसायिक गतिविधि होती है,जो चिन्हित मार्ग पर है, को क्रय किया गया है, जिसकी चौहद्दी पूरब मकान धनपद,पश्चिम मकान मीरा देवी, उत्तर खेत जगत नारायण, दक्षिण क्रेती मौजा हैदरिया है। जिसका अनुमानित मूल्य रू0 9 करोड़ 50 लाख,रूपये है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….