Breaking News

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान का हुआ आयोजन

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशन में डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम ढोटारी (गाजीपुर) में “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरणाप्रद उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मुक्त की शुरुआत स्वयं एवं अपने परिवार से होनी चाहिए। जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। जब युवा शक्ति समाज के प्रति अपना शत-प्रतिशत योगदान देगी, तभी स्वस्थ, समर्थ, सशक्त एवं विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी को नशा मुक्त  की शपथ दिलाई तथा नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सिंह सहित गोवर्धन पासवान, माया चौहान, सुरेश प्रसाद, विश्राम एवं कौशल्या तथा महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रोटरी क्लब ने किया वृहद वृक्षारोपण

गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर के तत्वावधान में आज रविवार को प्रसिद्ध माँ कामाख्या मंदिर धाम, …