Breaking News

गाजीपुर: दहेज हत्‍या की दो आरोपी गिरफ्तार  

गाजीपुर। अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-129/2026 धारा 85,238,103(1) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर (दहेज हत्या) से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तागण 1.शाइस्ता परवीन उर्फ रुही पुत्री स्व0 तौहिद खान उम्र करीब 22 वर्ष, 2.कुरैशा खातून पत्नी स्व0 तौहिद खान उम्र करीब 54 वर्ष निवासीगण महेशपुर प्रथम (पखनपुरा) थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को मुखबिर खास की सूचना पर बीरपुर मोड़ से दिनांक 02.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तागण के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रोटरी क्लब ने किया वृहद वृक्षारोपण

गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर के तत्वावधान में आज रविवार को प्रसिद्ध माँ कामाख्या मंदिर धाम, …