वाराणसी। श्री विश्वनाथ मंदिर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में श्रावण महोत्सव-2026 दिनांक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक मनाया जायेगा, जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। मंदिर में दर्शन हेतु महिला एवं पुरुष की अलग-अलग लाइन की व्यवस्था रहेगी साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्रो के लिए अलग से लाइन रहेगी। जिससे आगन्तुक दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके। दिनांक 30.07.2026 से 28.08.2026 के बीच पड़ने वाले किसी भी रविवार, सोमवार तथा प्रदोषआदि विशेष तिथियों पर मंदिर में अत्यधिक भीड़ बढ़ जाने पर गर्भगृह में यजमानों का रूद्राभिषेक पूजन श्री विश्वनाथ मंदिर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रतिबन्धित रहेगा। सोमवार छोड़कर रविवार एवं प्रदोषआदि विशेष तिथियों में भीड़ का आकलन करते हुए रूद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है, जिसके लिए उसी दिन मंदिर कार्यालय से सम्पर्क कर अनुमति लेना आवश्यक होगा। श्रावण महोत्सव 2026 के अन्तर्गत दिव्यांग जनों को दर्शन कराने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था के साथ-साथ फर्स्ट एड बाक्स, शीतल जल आदि की व्यवस्था की गयी है। मंदिर प्रतिदिन प्रात 4:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक एवं अपरान्ह 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओ के लिये दर्शन हेतु खुला रहेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….