Breaking News

गाजीपुर: बच्चों के जीवन में गुरु की भूमिका सूर्य के समान- डॉ प्रीति सिंह

गाजीपुर। गुरु शिष्य परंपरा के प्रतीक पर्व गुरु पूर्णिमा को सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा विद्यालय प्रांगण गुरु भक्ति के रंग में सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ  संगीत शिक्षक अभिमन्यु यादव और शुभम आर्य के मार्गदर्शन में कक्षा चार के  विद्यार्थियों  ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  गुरु की महिमा को व्यक्त करते हुए बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कक्षा दसवीं की छात्राओं ने सभी गुरुजनों को तिलक लगाकर,  एवं पुष्प वर्षा कर के उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं का मेधावी छात्र कृष मिश्रा ने अपने ओजस्वी भाषण से गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीपस्तंभ हैं। कार्यक्रम को चार चांद लगाए विद्यालय के हिंदी अध्यापक विशेश्वर तिवारी ने। उन्होंने गुरु वंदना पर आधारित मधुर गीत “माँ” प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। वहीं वरिष्ठ हिंदी अध्यापक अवनीश राय ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का दिन महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा “जीवन में जो भी हमें कुछ सिखाता है, वही हमारा सच्चा गुरु है।”अर्थात गुरु वह प्रकाश पुंज है जो सदा हमें अंधकार से प्रकाश की ओर रखता है। इस पावन अवसर पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंध डॉ. प्रीति सिंह ने गुरुजनों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चों के जीवन में गुरु की भूमिका सूर्य के समान है, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर हर अंधकार को दूर करता है।” उन्होंने सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र सेन तिवारी ने गुरु के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने हनुमान चालीसा का दोहा “जय जय हनुमान गोसाई, कृपा करो गुरुदेव की नाई” का पाठ कर कहा कि “अच्छे संस्कार और सफल जीवन की नींव गुरु के चरणों से ही मिलती है। अतः हमें अपने गुरुजनों का सदैव आदर एवं सम्मान करना चाहिए।” इस गरिमामय कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, काउंसलर दिगविजय उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सपाइयों ने मनाई महाराज दक्ष की जयंती, बोले गोपाल यादव- भाजपा राज में हो रहा संतों का अपमान

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय …