Breaking News

गाजीपुर: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्राथमिक विद्यालय सरवरनगर के बच्‍चों को सौंपा यूनिफॉर्म ड्रेस  

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय सरवरनगर में तन्नू स्वयं सहायता समूह सरवरनगर व कम्पोजिट विद्यालय देवचंदपुर में मां शारदा स्वयं सहायता समूह मलिकशाहपुर द्वारा सिला सिलाया यूनिफॉर्म ड्रेस का वितरण वुधवार को किया गया ड्रेस मिलने से बच्चों के चेहरे खिल उठे। एक सप्ताह पूर्व समूह ने सभी बच्चों की नाप लिया था।  खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया  स्वयं सहायता समूह द्वारा तॆयार ड्रेस परिषदीय विद्यालयो  को उपलब्ध कराने से समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही हॆ।तन्नू स्वयं सहायता समूह  के संचालिका रीमा यादव व मां शारदा स्वयं सहायता समूह की संचालिका सुनीता देवी ने बताया  जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में हम सभी समूह की महिलाएं विभिन्न स्कूलों में बच्चों को ड्रेस उपलब्ध करा रही हैं, इससे हमें आजीविका और रोजगार उपलब्ध हुआ है।इसके लिए हम आभारी हॆ। इस समय हमारे पास पर्याप्त मांग विभिन्न विद्यालयों से आ रही है।इस मॊके पर सरवरनगर मे प्रधानाध्यापिका निशा मॊर्या,अनीता सिंह,प्रियंका गुप्ता,तेजप्रताप सिंह,रेखा देवी,धनजी देवी व देवचंदपुर मे माँ शारदा स्वयं सहायता समूह की किरन देवी, मंजू देवी, कमला देवी, ARP अशोक यादव, शिल्पी, प्रियंका, वंदना, हीरा यादव, चंदन चौरसिया, प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव के अलावा अभिभावक और विद्यालय प्रवंध समिति के सदस्य भी मौजूद थॆ।

Image 1 Image 2

Check Also

6 अगस्त से आयोजित होगा यूपी क्रिकेट एसोसिएशन का राज्य स्तरीय अंपायर तथा स्कोरर कार्यशाला– शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह …