गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को पी जी कालेज के प्रधानाचार्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पी जी कालेज के परिसर मे सनबीम स्कूल गाजीपुर के बच्चों ने 122 वृक्ष लगाकर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के तरफ से बच्चों और अध्यापकों को रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में एस्टेट इंचार्ज अभिषेक सिंह तथा कोऑर्डिनेटर शुभ्दा राय की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। उनके कुशल समन्वय एवं सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। यदि प्रत्येक छात्र अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण मिल सकेगा। प्रकृति का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।” इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के लोग शामिल रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….