गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर के सभागार में आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम के तहत संस्थान के छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने संकल्प लिया तथा अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अपने संपर्क में आनेवाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभाओं के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया| कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का युवाओं के नाम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” संबोधन का सीधा प्रसारण प्रसारित किया गया जिसे युवाओं ने बहुत हीं ध्यान और उत्सुकता के साथ देखा और सुना| महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने “माय भारत पोर्टल” पर रजिस्ट्रेशन कर नशा मुक्त युवा संकल्प का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कियाI संस्थान के निदेशक डा० अजीत प्रताप सिंह ने छात्रों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया तथा विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार इस अभियान को पूरा करने हेतु कड़ाई से अनुपालन करने हेतु आदेशित किया | कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डा० अमित प्रताप के द्वारा किया गया| कार्यक्रम में डा०अजातशत्रु सिंह, डा० अभिषेक सिंह, डा० सुभाषचंद्र गुप्त, डा० आरिफ़ सुल्तान, डा० अतुल कुमार सिंह, अरविंद सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, प्रत्यूष सिंह आदि के साथ साथ सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे|
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….