Breaking News

गाजीपुर में अनुरक्षण कार्य के चलते 4 व 5 अगस्त को कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

गाजीपुर। जनपद के 220 केवी उपकेंद्र गाजीपुर पर प्रस्तावित अनुरक्षण कार्य के चलते 4 एवं 5 अगस्त को कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। सहायक अभियंता (ट्रांसमिशन) मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 4 अगस्त 2026 को 132 केवी सैदपुर लाइन तथा 5 अगस्त 2026 को गाजीपुर सर्किट-2 लाइन का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। दोनों दिनों में कार्य प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र सैदपुर पर अतिभारिता की स्थिति के कारण 33 केवी सावना एवं 33 केवी खानपुर फीडरों से पोषित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 132 केवी उपकेंद्र गाजीपुर से निर्गत 33 केवी जखनिया एवं 33 केवी पारा फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि अनुरक्षण कार्य पूर्ण होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत के वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें तथा आवश्यक अनुरक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विभाग का सहयोग प्रदान करें।

Image 1 Image 2

Check Also

विधानसभा सत्र को लेकर सपा सुप्रीमो ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- चार दिन की बची है सरकार

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा सत्र को …