वाराणसी! नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ अवसर पर दिए गए संबोधन को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रसारण को सुनने के लिए विश्वविद्यालय में विशेष व्यवस्था की गई थी, जहाँ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विश्वविद्यालय समुदाय के अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। विज्ञान संस्थान के महामना सभागार में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह, विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार, विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्त युवा, नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….