Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी के फार्मेसी प्रोग्राम को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फार्मेसी प्रोग्राम ने गुणवत्ता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के फार्मेसी प्रोग्राम कोक्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) द्वारा एक्रेडिटेशन (मान्यता प्रमाण-पत्र) प्रदान किया गया है। यह जानकारी सोमवार को डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंहने दी। उन्होंने बताया कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा यह मान्यता उन शिक्षण संस्थानों को प्रदान की जाती है, जो निर्धारित गुणवत्ता मानकों का निरंतर पालन करते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षण, आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं, प्रभावी शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्ता-आधारित शिक्षा और सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि इस मान्यता से फार्मेसी की शैक्षणिक विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ भविष्य में बेहतर रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। इस उपलब्धि पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने फार्मेसी के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के समर्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य संस्कृति का परिणाम है।

Image 1 Image 2

Check Also

शस्‍त्र लाइसेंस दुरुपयोग के मामले में हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक  

प्रयागराज। गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत …