लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) ने एलियंस ग्रुप के भर्ती अभियान के लिए पात्र विद्यार्थियों से पंजीकरण आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी एवं प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) के निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीया के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। यह अवसर एमबीए (सभी स्पेशलाइजेशन) के 2026 एवं 2027 बैच के विद्यार्थियों के लिए है। भर्ती सेल्फ लीड जनरेटर – रियल एस्टेट सेल्स एवं डिजिटल मार्केटिंग पद के लिए की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को कंटेंट क्रिएशन, सेल्फ लीड जनरेशन, इवेंट्स एवं एक्टिवेशन, ग्राहक पिचिंग एवं फॉलो-अप, साइट विजिट तथा सेल्स क्लोजर जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हैदराबाद में होगी तथा उन्हें सप्ताह में छह दिन कार्य करना होगा। कंपनी की ओर से ₹8 लाख वार्षिक सीटीसी प्रदान की जाएगी, जिसमें ₹6 लाख वार्षिक फिक्स्ड वेतन तथा ₹2 लाख प्रदर्शन आधारित परिवर्तनीय (परफॉर्मेंस वैरिएबल) शामिल है।इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी भर्ती सूचना में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अथवा गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्लेसमेंट सेल ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण कर इस करियर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त, 2026।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….