Breaking News

गाजीपुर: सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कार्तिकेश्वर धाम, हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक और ग्रहण किया भंडारा प्रसाद

गाजीपुर। नगर के स्टेशन रोड स्थित जिला सहकारी संघ प्रांगण में स्थित प्राचीन कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को सुबह से ही भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान भक्तों द्वारा हरिकीर्तन पाठ का आयोजन किया गया। हरिकीर्तन के समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया। शाम होते ही मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम बचन गुप्ता, सोनू राय, छवि पराशर सहित तमाम कार्यकर्ताओं और स्थानीय भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली पर डीएम सख्‍त, दिए कड़े निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया …