गाजीपुर । क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में सबजूनियर बालको की कुश्ती का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 05-08-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है, साथही चयनित खिलाड़ी वाराणसी मण्डल में प्रतिभाग करेंगे । इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि दिनांक 05-08-2026 को प्रातः 09.00 बजे तक दे सकते है साथही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा । खेल का नाम कुश्ती, जिला स्तर पर चयन/ट्रायल्स प्रातः10.00 बजे दिनांक 05.08.2026, मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल्स प्रातः 09.00 बजे दिनांक 08.08.2026, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि दिनांक 21 से 23 अगस्त, 2026 तक, स्थान कौशाम्बी में किया जायेगा। फ्री स्टाइल- 41-45 किग्रा0, 48, 51, 55, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा0, ग्रीको रोमन- 41- 45 किग्रा0, 48, 51, 55, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा0,। प्रदेशीय स्तरीय महिला खेल सामारोह प्रतियोगिता के आयोजन हेतु विभिन्न खेलो का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा।, इच्छुक महिला खिलाडी अपने-अपने खेल के निर्धारित तिथि में अपनी प्रविष्टि प्रातः 09.30 बजे तक दे सकती है साथही चयनित खिलाड़ी वाराणसी मण्डल में प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा । खेल का नाम खो-खो जिला स्तर पर चयन/ट्रायल्स प्रातः 10.00 बजे से दिनांक 04.08.2026, मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल्स प्रातः 09.00 बजे से दिनांक 06.08.2026, बैडमिंटन जिला स्तर पर चयन प्रातः 10.00 बजे से दिनांक 05.08.2026, मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल्स प्रातः 09.00 बजे से दिनांक 07.08.2026, एवं वॉलीबॉल जिला स्तर पर चयन/ट्रायल्स प्रातः 10.00 बजे से दिनांक 06.08.2026, मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल्स प्रातः 09.00 बजे से दिनांक 07.08.2026, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि 11 से 13 अगस्त, 2026 तक स्थान जौनपुर, में आयोजित होगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….