Breaking News

गाजीपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया इंडियन बैंक पीजी कालेज का 120वां स्थापना दिवस  

गाजीपुर। इंडियन बैंक शाखा पी. जी. कॉलेज गाजीपुर का 120 वाँ स्थापना दिवस हर्सोल्लास वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय प्राचार्य पी जी कॉलेज ने बैंक परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंडियन बैंक स्वदेशी आंदोलन एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की उपज है। यह बैंक परतंत्र भारत में भारतीय गौरव की स्थापना करने वाला पहला बैंक था, जिससे राष्ट्रीयता का विकास हो सके। इंडियन बैंक की स्थापना 15 अगस्त 1907 को चेन्नई में स्वदेशी आंदोलन एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के स्वयंसेवकों ने भारतीय बैंक रूप में किया था। मुख्य शाखा प्रबंधक रविरंजन कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। आपने सभी खाता धारकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अपनी वचनबद्धता दुहरायी। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर प्रो. एस डी सिंह परिहार, प्रो. श्रीकांत पांडेय, प्रो. सुनील कुमार शाही, प्रो. विनय कुमार दूबे, प्रो. सतेन्द्र नाथ सिंह, प्रो. जी सिंह, डॉ. इंदीवर रत्न पाठक, कुलदीप कुमार, अमित ठाकुर, रवि सोनकर, जूली कुमारी संतोष राय, उमाशंकर राम, विजय यादव सहित भारी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी एवं खाता धारक उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से Elythra Edufyi Tech Solutions में भर्ती का अवसर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) द्वारा कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी के …