Breaking News

गाजीपुर: मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। भारतीय मजदूर संघ, केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पूरे देश में जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की विभिन्न मांगो से सम्बन्धी ज्ञापन शासन को सौंपा गया है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई द्वारा गाजीपुर में भी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया। इस ज्ञापन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों का शोषण रोकने, मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पत्रकारों के लिए पेंशन लागु करने, प्रदेश की चीनीमिलों और डिस्टिलरी में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी करने, आशा एवं आशा संगिनी का मानदेय बढाने, श्रम विभाग से संबंधित कमेटियों, बोर्डों का गठन एवं लम्बित शासनादेशों को जारी करने आदि जैसी मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इस कार्यक्रम में जिला इकाई के अध्यक्ष बाल्मीकि शर्मा, जिलामंत्री दीपक राय, संरक्षक यूपी राय, कार्यवाहक अध्यक्ष मईम खान एवं पदाधिकारी विजयकृष्ण, रानु अग्रवाल, विपुल रावत, प्रमिला, श्रीमती रिजवाना, अवधेश, छाया राय, मनमतिया, नंदलाल यादव आदि के साथ जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से Elythra Edufyi Tech Solutions में भर्ती का अवसर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) द्वारा कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी के …