लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) राजनीश कुमार यादव को थल सेना उप-प्रमुख (VCOAS Commendation) अवार्ड, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश में एकमात्र असोसिएट एनसीसी ऑफिसर को दिया गया है से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय द्वारा एनसीसी के उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किए जाने वाले थल सेना उप-प्रमुख (Vice Chief of Army Staff Commendation Award) अवार्ड से 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव को सम्मानित किया गया। जो की पूरे देश में एकमात्र अवार्ड है जो लखनऊ विश्वविद्यालय के ए.न.ओ. डॉ रजनीश कुमार यादव को दिया गया। इस वर्ष एनसीसी के कुल 18 पुरस्कार विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। इनमें देश में एक मात्र लेफ्टिनेंट डॉ. राजनीश कुमार यादव का चयन उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुकरणीय सेवाओं तथा एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए किया गया। लेफ्टिनेंट डॉ. राजनीश कुमार यादव ने 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कैडेट्स को निरंतर अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया है। उनके मार्गदर्शन में कैडेट्स ने विभिन्न एनसीसी गतिविधियों, प्रशिक्षणों, शिविरों एवं राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर लखनऊ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बधाई दी और कहा यह लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है जो यह अवार्ड हमारे विश्वविद्यालय के ए न ओ को मिला साथ ही एनसीसी उत्तर प्रदेश के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर अमित चांद और 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कमान अधिकारी, एडमिन ऑफिसर कर्नल अनिमेष राय ने बधाई दी | इस अवसर पर पीआई स्टाफ एवं कैडेट्स ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और इसे पूरे बटालियन के लिए गौरव का विषय बताया। यह सम्मान न केवल लेफ्टिनेंट डॉ. राजनीश कुमार यादव की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि लखनऊ विश्वविद्यालय व 64 यूपी बटालियन एनसीसी लिए भी अत्यंत गर्व और सम्मान का अवसर है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….