लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) द्वारा कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी के नेतृत्व एवं डॉ. अनूप कुमार भारती, निदेशक, प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) के निर्देशन में Elythra Edufyi Tech Solutions के सहयोग से Client Acquisition Executive पद हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अवसर स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) विद्यार्थियों के लिए है तथा चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बेंगलुरु होगा। अभ्यर्थियों में अच्छी संचार क्षमता, अनुकूलनशीलता एवं नेतृत्व कौशल अपेक्षित हैं। चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप के दौरान ₹30,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें ₹18,000 निश्चित राशि एवं ₹12,000 प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन शामिल हैं। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद पूर्णकालिक नियुक्ति का अवसर मिल सकता है, जिसमें ₹7 लाख वार्षिक CTC प्रस्तावित है। इसमें ₹4.5 लाख निश्चित एवं ₹2.5 लाख प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन (GD) एवं HR इंटरव्यू शामिल होंगे। तत्काल जॉइन करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी प्लेसमेंट सेल द्वारा उपलब्ध कराए गए Google Form/QR Code के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर प्लेसमेंट सेल के आधिकारिक Instagram हैंडल @luplacement पर भी साझा किया जाएगा। आवेदन करें: Google form link https://forms.gle/4u8URvwHa2nPMdNDA, आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….