लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद समेत छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा की ओर से पहले पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। अब छह और नामों के ऐलान के साथ पार्टी ने सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….