Breaking News

बाराबंकी में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में ग़ाज़ीपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

गाजीपुर। पुलिस लाइन, बाराबंकी में 26 से 29 सितंबर 2026 तक 12वीं सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के मुख्य सलाहकार रहे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। व्यक्तिगत स्पर्धा में कुनाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। जब की रिकर्व टीम स्पर्धा में रोहित कुमार, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार एवं आशीष तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं मिक्स टीम स्पर्धा में शैलेंद्र कुमार एवं खुशी श्रीवास्तव की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में खुशी श्रीवास्तव, भावना सिंह, धृति कृष्णा एवं प्रियंका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस सफलता में मुख्य प्रशिक्षक सतीश दुबे तथा उनकी कोचेस टीम प्रशिक्षक संदीप सिंह एवं रोहित सिंह के कड़ीं मेहनत और सही प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और इस मुकाम पर पहुंचाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से जिले एवं संस्था का गौरव बढ़ा है।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: इन मोबाइल नम्‍बरों पर दें वांछित वाहन चोर की सूचना

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने मिडिया से बातचीत में बताया कि सुक्खु …