Breaking News

गाजीपुर: मगई नदी के उफान से जलमग्न खेतों का पीयूष राय ने एसडीएम व राजस्‍व कर्मियों के साथ किया निरीक्षण, कहा- नदी को बनाएं अवरोध मुक्‍त

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के करइल इलाके में मगई नदी के उफान से किसानों के जलमग्न हुए खेतों और नदी के बहाव में अवरोध की शिकायतों को लेकर भाजपा नेता पीयूष राय ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नदी के बहाव में अराजक तत्वों द्वारा अवरोध और जाल लगाए जाने की शिकायत सामने आई। पीयूष राय ने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसील प्रशासन और थाना करीमुद्दीनपुर के अधिकारियों के साथ मौके की स्थिति देखी। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी बलिया सदर और थाना नरही के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर नदी के बहाव और जलभराव से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। पीयूष राय ने कहा कि मगई नदी के प्राकृतिक बहाव में किसी भी तरह का अवरोध किसानों के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी अवरोधों को तत्काल हटाने की कार्रवाई शुरू करने और नदी के बहाव को सुचारू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कल तक सभी अवरोध खाली कराकर नदी के बहाव को अवरोधमुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से जलमग्न खेतों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शशांक राय, मुन्ना राय वकील, रविन्द्र राय समेत तमाम क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में पॉक्सो अधिनियम पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा …