Breaking News

गाजीपुर: कुख्यात बाइक चोर सुक्खु बिन्द गिरफ्तार

गाजीपुर। चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे एक युवक को जमानियां पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक विक्की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जमानियां थाने में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक रायपुर नहर माइनर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसकी पहचान सुक्खु बिन्द (21) पुत्र जवाहर बिन्द, निवासी ग्राम धमिना, थाना कन्दवा, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की विक्की मोटरसाइकिल बरामद की। तीन मुकदमे पहले से दर्ज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सुक्खु बिन्द का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना जमानियां में मु0अ0सं0 327/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 49/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 50/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला मय हमराह पुलिसकर्मी, थाना जमानियां शामिल रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में पॉक्सो अधिनियम पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा …