Breaking News

सनबीम स्कूल, गाजीपुर में महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित हुआ स्वच्छ भारत अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम

गाजीपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर सनबीम स्कूल, गाजीपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर नवीन सिंह एवं प्रवीण सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को उनके जन्मदिन पर याद किया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विद्यालय परिसर में पौधा लगा कर स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता और हरित पर्यावरण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हुए समाज को भी इसके लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन के पी सिंह वाइस चेयरमैन शोभा सिंह निदेशक नवीन कुमार सिंह प्रवीण कुमार सिंह स्मिता सिंह विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी उप प्रधानाचार्या तहसीन ऑपरेशनल हेड रवि प्रताप श्रीवास्तव एकेडमिक हेड सरोन जालान एक्टिविटी इंचार्ज मोहित जी समस्त कोआर्डिनेटर एवम विद्यालय के समस्त कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: भारी मात्रा में असलहा व कारतूस के साथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री एवं आपराधिक …