Breaking News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ीपुर ने साईं मंदिर गंगा घाट पर चलाया स्‍वच्‍छता अभियान  

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ीपुर पश्चिम द्वारा ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान के तहत ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ श्रमदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन साईं मंदिर गंगा घाट गाज़ीपुर में किया गया। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख  विनय शंकर, क्षेत्रीय आश्वासन प्रमुख राकेश रंजन तथा एलडीएम राजदेव कुमार ने किया। कार्यक्रम में बैंक के 50 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख  विनय शंकर ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है और हर नागरिक को अपनी दिनचर्या में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने देश को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: भारी मात्रा में असलहा व कारतूस के साथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री एवं आपराधिक …