Breaking News

अशोका वाराणसी में ‘आरोहण 2026’ का जलवा, रैंप वॉक और प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने मोहा मन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में गुरुवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘आरोहण 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, रैंप वॉक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागत छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ। पहले चरण में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआईएमएल एवं डेटा साइंस) तथा संबंधित विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें नीतू को मिस फ्रेशर और योगेश को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। पुष्कर को मिस्टर हैंडसम, मानशवी को मिस इव तथा अपूर्वा को मिस परफॉर्मेंस का खिताब मिला। कार्यक्रम का संचालन खुशी और स्मृति ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रोशनी जायसवाल, इं. मनु सिंह और इं. विवेक सिंह शामिल रहे। दूसरे चरण में इंजीनियरिंग की अन्य शाखाओं (बायोटेक, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिवल, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन) के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। इसमें रिया को मिस फ्रेशर और अमन को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं यथार्थ को मिस्टर हैंडसम, स्वधा को मिस इव तथा वेदार्थ व अश्विनी को मिस्टर एवं मिस परफॉर्मेंस का खिताब प्रदान किया गया। इस सत्र का संचालन स्नेहल और आयुषी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सताक्षी और शिखा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. सुष्मिता श्रीवास्तव और असिस्टेंट प्रो. शशांक शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अशोका के चेयरमैन इं. अंकित मौर्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कॉलेज में नए विद्यार्थियों का स्वागत केवल एक समारोह नहीं, बल्कि उनके नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व को निखारने तथा संस्थान की गरिमा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। एएसबी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्या ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज जीवन सीखने, नए अनुभव हासिल करने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का महत्वपूर्ण दौर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। दो दिन आयोजित हुए इस फ्रेशर्स पार्टी ‘आरोहण 2026’ के आयोजन में डॉ.अनुजा सिंह, डॉ.शालिनी सिंह, डॉ. सारिका सिंह, इ.पंकज श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रो.रोहित सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक डॉ. एस.के. शर्मा, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह, डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्या, सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

बीएचयू के डॉ. अमरनाथ पासवान का पोलैंड में हुआ व्याख्यान

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के डॉ. अमरनाथ पासवान आगामी अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विज्ञान संघ–अमेरिकी राजनीतिक …