Breaking News

लखनऊ विश्‍वविद्यालय के कुलपति लखीमपुर जिले के प्राचार्य और छात्रों से किया संवाद, कहा- रोजगार परक शिक्षा पर करें फोकस

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय, प्रो जे पी सैनी आज लखीमपुर जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श एवं महाविद्यालयों से संबंधित  समस्याओं के निदान के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, पत्रासी, मुरादनगर , लखीमपुर, में आयोजित एक गोष्ठी में उपस्थित रहे ।  कुलपति के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी परीक्षा नियंत्रक , चेयरमैन प्रवेश प्रो पंकज माथुर , समन्वयक महाविद्यालय प्रो आनंद विश्वकर्मा, समन्वयक प्रवेश प्रो अनित्य गौरव तथा अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।उक्त बैठक के पूर्व महाविद्यालय के छात्राओं/ छात्रों के साथ कुलपति ने सार्थक संवाद करते हुए छात्रो को छात्र हित में लिए गए निर्णयों से अबगत कराया । कुलपति जेपी सैनी ने छात्राओं एवं छात्रों को बताया कि:

  1. सत्र 2027-28 से महाविद्यालयों में UG FOUR YEAR पाठ्यक्रम सभी छात्रों के लिए उपलब्ध होगा और महाविद्यालय इसका संचालन करेंगे । सभी छात्र Fourth Year Honours पाठ्यक्रम के लिए अर्ह होंगे । CGPA का कोई बंधन नहीं होगा ।
  2. कुलपति ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कैसे तैयारी करें इस संबंध में भी जानकारी प्रदान करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ किए जा रहे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की ।
  3. AI एवं Cyber Forensic जैसे तकनीकी एवं अद्यतन विषयों की जानकारी देते हुए यह अवगत कराया कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी छात्रों को यह विश्वविद्यालय पोर्टल पर निःशुल्क उपलब्ध होगा ।

कुलपति ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अनेकानेक शुभकामनाएं देते हुए यह कहा की विद्यार्थी की किसी भी तरह की समस्या के लिए विश्वविद्यालय बहुत ही संवेदनशील है और उसके निदान के लिए हमेशा प्रयासरत है।

कुलपति छात्र संवाद के उपरांत लखीमपुर जनपद  के लखनऊ विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य गण लोगों ने कुलपति से विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया था परीक्षा एवं प्रवेश से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया जिसका त्वरित समाधान के निर्देश कुलपति महोदय ने दिए ।

डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, पतरासी , मुरादनगर, लखीमपुर में हुई इस बैठक में निम्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई –

  1. बी एड पाठ्यक्रम में टीचिंग के अंतर्गत फाइन आर्ट्स विषय को शामिल करने के संबंध में चर्चा हुई ।
  2. शिक्षक चयन की पूरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने पर सार्थक चर्चा हुई ।
  3. सत्र 2027-28 समर्थ पोर्टल पर आवेदन के साथ ही एडमिशन ग्रांट की प्रक्रिया साथ साथ करने पर सार्थक चर्चा हुई।
  4. साथ ही यदि संभव हुआ तो परीक्षा फॉर्म भी साथ जी भरवाया जाएगा इस बिंदु का भी अवलोकन करने पर चर्चा हुई ।
  5. तृतीय सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरने पर आ रही समस्या का तुरंत निदान का निर्देश कुलपति ने प्रदान किया ।
  6. छात्रों की डिग्री संस्थान स्तर पर एक समारोह के माध्यम से प्रदान किए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया ।
  7. शिक्षकों के चयन प्रक्रिया के संबंध में समस्याओं पर भी सार्थक चर्चा की गई ।
  8. प्रत्येक महाविद्यालय के छात्रों का परीक्षा परिणाम आने पर उस महाविद्यालय का Tabulation Chart महाविद्यालय के login पर उपलब्ध कराने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई ।
  9. महाविद्यालय की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए परीक्षा नियंत्रक लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा अलग से ईमेल जारी किया जाएगा इस बिंदु पर सार्थक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस विषय पर कार्यवाही के निर्देश देने पर सार्थक विचार विमर्श किया गया ।

बैठक में लखीमपुर जिले के रामबक्स सिंह स्मारक महाविद्यालय, मनोहर लाल गीता देवी महाविद्यालय, हरि चंद्रा महाविद्यालय, गोला, गुरु द्रोणाचार्य महाविद्यालय, तक्षशिला महाविद्यालय मोहम्मदी, मोहम्मदी महाविद्यालय, मोहम्मदी, राम भजन महाविद्यालय,मोहम्मदी, राजेंद्र शिल्पी पटेल महाविद्यालय, चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय, रसूलपुर धौराहरा, गुरु नानक देव एजुकेशनल कॉलेज, मैगलगंज, रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज, कमला डिग्री कॉलेज, डॉ भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज, आदि अनेक महाविद्यालयों के प्रबंधक/ प्राचार्य गण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा 10 नवंबर को, मंदिर परिसर में तैयारियों को लेकर बैठक सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित पूर्व निर्धारित बैठक में विद्वान ब्राह्मण योगेश दुबे …