Breaking News

नन्दगंज रेलवे मालगोदाम प्लेटफार्म बना ट्रक स्टैण्ड, 24 घंटे खड़े रहते हैं सैकड़ों ट्रक

गाजीपुर। नंदगंज रेलवे स्टेशन पर बना मालगोदाम प्लेटफार्म पर चौबीसों घंटे सैकड़ों ट्रक खड़े रहते हैं। यानि मालगोदाम प्लेटफार्म इस समय ट्रकों का ट्रक स्टैण्ड बना हुआ है। ट्रक चालक अपने ट्रकों को खड़ा करके घर तथा घूमने फिरने चले जाते हैं। जबकि मालगोदाम प्लेटफार्म पर मालगाड़ी से सामान उतारने तथा ट्रकों में भरने के समय ही प्लेटफार्म पर होना चाहिये। यहां पर कार्यरत जीआरपी पुलिस कान में तेल तथा आंख बन्द करके मूकदर्शक बनी हुई है। बताया जाता है कि यहां पर ट्रक चालक अपने ट्रकों पर माल लादना हो या खाली हो, खड़ा करके बेझिझक कहीं चले जाते हैं। क्योंकि मालगोदाम प्लेटफार्म चौबीस घंटे का सुरक्षित ट्रक स्टैण्ड बना गया है। ट्रक का खलासी ना होने पर भी कोई परेशानी नहीं होती है। इन खड़े ट्रकों के चालक या सहचालक रात में प्लेटफार्म दो तथा तीन पर  यात्रियों के बैठने के लिये बने ब्रेंचों पर टांग फैलाये आराम से सोते रहते हैं। रात में चढ़ने उतरने वाले यात्री बिना कुछ बोले चुपचाप चले जाते हैं। जबकि रेलवे मालगोदाम का नियम है कि जब सामान से भरी मालगाड़ी प्लेटफार्म पर आ जाय तो ट्रक वाले माल लादने के लिये प्लेटफार्म पर आकर और सामान लादकर चले जाय। लेकिन यहां पर कार्यरत जीआरपी और आरपीएफ की मिली भगत से मालगोदाम प्लेटफार्म पर मालगाड़ी न होने पर भी सैकड़ों ट्रक चौबीसों घंटे खड़े रहते हैं। रेलवे के उच्चाधिकारियों का ध्यान क्षेत्र के लोगों ने आकृष्ट किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …