Breaking News

मऊ: स्थानांतरण सेवा की एक स्वस्थ प्रक्रिया: सहायक आयुक्त

मऊ। स्थानांतरण सेवा की एक स्वस्थ प्रक्रिया है। यदि हम सेवा के क्षेत्र में है तो स्थानांतरण के माध्यम से हमें सरल व कठिन दोनों जगह के अनुभव प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही हमें अपने सेवा व जिम्मेदारियो के माध्यम से सभी जगह पर अपनी क्षमता विस्तार का अवसर मिलता है। उपरोक्त बातें सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ग्रेड 2 सुरेश मिश्रा ने औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के स्थानांतरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा।विदाई समारोह को संबोधित करते हुए काफी भावुक स्वर में औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी सेवा काल प्रथम जनपद मऊ रहा है। जहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारियों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों और विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर काम करना काफी अच्छा लगा। पिछले तीन सालों में मऊ में मुझे अपने परिवार जैसा स्नेह व प्रेम प्राप्त हुआ है। ऐसे में इस जनपद से दूर जाना काफी कष्टदायक है। मैं यहां के लोगों से प्राप्त प्रेम आजीवन भूल नहीं पाऊंगा। गौरतलब बुकिंग औषधि निरीक्षक डॉ राघवेंद्र सिंह का स्थानांतरण सहारनपुर जनपद हुआ है। उनके स्थान पर सहारनपुर से ही आशुतोष चौबे का स्थानांतरण मऊ जनपद हुआ। इस समारोह में नवागत औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे का स्वागत भी किया गया। वरिष्ठ सहायक अलका यादव का स्थानांतरण गोरखपुर हुआ। उन्होंने अपने सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मऊ सेवा कार्य के दौरान मुझे परिवार के साथ रहने की अनुभूति प्राप्त हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्ता और प्रतिनिधि व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, खाद्य सुरक्षा सलाहकार श्रीराम जायसवाल ने स्थानांतरित हुए डॉ राघवेंद्र सिंह व अलका यादव को शुभकामनाएं दिया। वहीं नवागत औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे का अभिनंदन किया।इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित राणा, अजीत कुमार त्रिपाठी, सत्यराम यादव, विजय प्रकाश, डॉ रीता के साथ ही सहायक आशुतोष राय, विवेक तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …