Breaking News

जीवनदायिनी गंगा ने अब रौद्र रूप दिखाया, किया लाल निशान पार, सहायक नदियों ने भी मचाया तांडव

गाजीपुर। जीवनदायिनी गंगा ने अब रौद्र रूप को दिखाना शुरू कर दिया है। खतरे का लाल निशान पार कर अब गंगा विनाश के तरफ बढ रही है। गंगा नदी के लाल निशान पार करते ही उनकी सहायक नदियां गोमती, भैसही, बेसो आदि नदिंया अपने क्षेत्रों में विक्राल रूप धारण कर ली है, जिससे जनपद के सैकड़ो गांव की फसलें जलमग्‍न हो गयी हैं, करोड़ो रूपयो की सब्‍जी और अनाज की फसलें बर्बाद हो गयी है। गंगा के लाल निशान पार करते ही सैदपुर ब्‍लाक, देवकली, करण्‍डा, सदर, जमानियां, रेवतीपुर, मुहम्‍मदाबाद और भांवरकोल क्षेत्रो के सैकड़ो गांवों में तबाही का ताडंव शुरू हो गया है। मुहम्‍मदाबाद के शेरपुर सेमरा और करण्‍डा ब्‍लाक के गुरैनी, गोशंदेपुर आदि क्षेत्रो में तेजी से कटान हो रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ से निपटने के लिए हर संभव व्‍यवस्‍था किया है। गंगा जलस्‍तर रविवार को 63.070 मीटर चेतावनी के बिंदु को पार कर खतरे के निशान की तरफ बढ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी गंगा जल स्थिर हो गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …