गाजीपुर: लुटावन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट ने शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र यादव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से विभिन्न कोर्सेज में विशेष छूट दी जा रही है। डॉ. यादव ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, खासकर वे जो ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। इसी सोच के साथ हमने यह फैसला लिया है।”
इन कोर्सेज में मिलेगा लाभ:
यह विशेष छूट निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को मिलेगी:
* बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
* एम.ए. (मास्टर ऑफ आर्ट्स)
* बी.एससी (बैचलर ऑफ साइंस)
* बी. फार्मा (बैचलर ऑफ फार्मेसी)
* डी. फार्मा (डिप्लोमा इन फार्मेसी)
* बी.एड (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
* पॉलिटेक्निक
* आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान)
इच्छुक छात्र संस्थान की वेबसाइट पर जाकर या सीधे कार्यालय में संपर्क करके प्रवेश प्रक्रिया और छूट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक सिद्ध होगी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….