लखनऊ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पीडीए पाठशाला का आइडिया इतना पसंद आया है कि उन्होंने इसे आगामी चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने का मन बना लिया है. अब तक समाजवादी पार्टी शिक्षा को लेकर कई घोषणाएं कर चुकी है, लेकिन PDA पाठशाला का मुद्दा अब शिक्षा से भी बड़ा राजनीतिक संदेश देने वाला मुद्दा बन चुका है. पार्टी यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि मौजूदा सरकार उनके वोट बैंक के साथ न्याय नहीं कर रही है और उनका हक छीना जा रहा है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर है. पार्टी भाजपा को संविधान विरोधी बताते हुए आरक्षण पर हमले का भी आरोप लगा रही है. पार्टी अब अपने पारंपरिक कैडर वोट के साथ-साथ दलित वोट बैंक को भी साधने की कोशिश में जुट गई है. समाजवादी पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार शिक्षा देने से कतरा रही है. इस पूरे मुद्दे पर पार्टी बेहद मुखर दिखाई दे रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा सत्तारूढ़ दल भाजपा के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या स्कूलों को मर्जर करने का निर्णय भाजपा की राजनीतिक भूल साबित होगी? समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है और इससे राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश भी कर रही है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….