Breaking News

गाजीपुर: भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी दिवंगत मां को कांग्रेस व उसके सहयोगी राजनैतिक संगठनों द्वारा अपशब्द व गाली देने पर भाजपा महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा मे उबाल देखा गया इसको लेकर आज बुधवार को महिलाओं तथा युवाओं ने संयुक्त रूप से गाजीपुर लंका मैदान से आक्रोश रैली निकाली तथा कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क में सभा कर राहुल गांधी, कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठनों को जमकर लताड़ लगाई। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मां का अपमान तथा अपशब्द असहनीय है। राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को इसके लिए पुरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब मातृशक्ति का अपमान हुआ तब तब आरोपियों का समूल नष्ट हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीया मां ने बहुत ही त्याग, तपस्या से संस्कार सम्पन्न उनका पालन पोषण किया और उन्हें देश सेवा की आदर्श अनुकरणीय परवरिश दी, जिससे आज राष्ट्र विश्व पटल पर सम्मानित है। उन्होंने कहा कि ऐसी त्याग तपस्या बलिदान की प्रतिमूर्ति मां के लिए अपशब्द कहना घिनौना ही नहीं निन्दनीय है। महिला मोर्चा की नेता विमला मौर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन व उसके नेता संस्कार विहिन है यह बात देश की जनता जान चुकी है और देश की महिलाएं आने वाले सभी चुनावों मे इनकी जमानत जब्त कर देश को कांग्रेस मुक्त बनाकर रहेगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। सभा को कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर,मरदह ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, शीला सोनकर,माया सिंह,पूनम मौर्य,मीरा श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय तथा संचालन किरन सिंह ने किया। आक्रोश रैली गाजीपुर लंका मैदान से लंका बस स्टैंड,अम्बेडकर पार्क के रास्ते सांसद तिराहा होते कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क तक आक्रोश रैली निकाली। रैली मे शामिल महिलाओं व युवाओं ने कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेता के खिलाफ राहुल गांधी शर्म करो, मां का अपमान कांग्रेस की पहचान, मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, राहुल गांधी माफी मांगो आदि नारे लगाए तथा नारे लिखे तख्तियों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा,सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, गोदावरी राजभर, कौशल्या यादव, दीपमाला श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि महिलाएं उपस्थित थी।

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …