Breaking News

पूर्व एमएलसी बच्‍चा यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले विधायक वीरेंद्र यादव- गरीबों के मसीहा थे बच्‍चा बाबू

गाजीपुर। पूर्व एमएलसी बच्‍चा यादव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वदलीय नेताओं ने उन्‍हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लंका मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस, लोकदल, और कम्‍युनिष्‍ट पार्टी के नेताओं ने स्‍व. बच्‍चा यादव को पुष्‍पांजलि अर्पित कर के उन्‍हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्‍ताओं ने कहा कि बच्‍चा यादव हमेशा गरीबों, मजलूमों, और बेसहारो के अधिकार की लड़ाई लड़ी। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह, विजयशंकर राय, विनोद अग्रवाल, कांग्रेस से जिलाध्‍यक्ष सुनील राम, रविकांत राय, राजीव सिंह, बसपा से सुभाष राम, कम्‍युनिष्‍ट पार्टी से जर्नादन राम, सपा से विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, राष्‍ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व विधयक खुशीद अहमद, मुन्‍नन यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्‍यक्ष सीमा यादव, आदि लोग थे। कार्यक्रम का संचालन सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने किया।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …