Breaking News

सोनभद्र: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष बने बृजेश यादव

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक बृजेश यादव जी को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन(यूटा) का जिलावरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर शिक्षक उन्नयन गोष्ठी में सम्मिलित होने आगरा से सोनभद्र पहुँचे थे।कार्यक्रम में विंध्याचल मंडल और जनपद सोनभद्र की कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें ग़ाज़ीपुर के मूल निवासी सोनभद्र में कार्यरत बृजेश यादव जी की लगन और मेहनत को देखते हुए सोनभद्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बृजेश यादव अपने शिक्षण कार्यशैली से लगातार चर्चा में बने रहते है।बृजेश यादव ने बताया कि सोनभद्र भौगोलिक स्थिति में काफी विसमताये है।शिक्षकों को सुदूर क्षेत्रों में शिक्षण कार्य करना होता है।मैं सदैव उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों कर पहुँचता रहूंगा।इस मौके पर शमशेर सिंह,राज यादव,सौरभ यादव ,योगेश जी आलोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …