गाजीपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत समस्त पात्र व्यक्तियों का नि:शुल्क चिकित्सकीय इलाज होता है। जिस क्रम में जिला अस्पताल महिला चिकित्सालय सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर आयुष्मान मित्रों की तैनाती की जानी थी जिसमें अभी तक कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नामित कंपनी द्वारा आयुष्मान मित्रों की तैनाती नहीं हो सकी थी जिसको लेकर विगत माह जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने नाराजगी व्यक्ति करते हुए कंपनी को निर्देशित किया कि जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों पर अभी तक आयुष्मान मित्रों के तैनाती नहीं हुई है उन्हें शीघ्र किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल महिला अस्पताल सहित सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मित्रों की तैनाती हो चुकी है। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक /प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है कि आयुष्मान मित्रों के लिए अपने-अपने स्वास्थ्य केन्द्र पर आयुष्मान हेल्प डेस्क बनाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारक मरीजों का इलाज करें। इसके साथ ही साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि वहां पर मौजूद आयुष्मान मित्र जिन पात्र लाभार्थियों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उनका आयुष्मान कार्ड भी बनाएंगे।तैनात आयुष्मान मित्रों को प्रतिमाह कम से कम 100 आयुष्मान कार्ड धारक मरीज का प्री-आर्थ भी करना होगा तभी उनकी नियत पारिश्रमिक मिलेगी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….