Breaking News

शिवा ऑटो सेल्‍स लंका चुंगी गाजीपुर में ग्‍लैमर एक्‍स बाइक की हुई भव्‍य लांचिंग

गाजीपुर। शिवा ऑटो सेल्‍स लंका चुंगी गाजीपुर में मंगलवार को हीरो की लोकप्रिय ग्‍लैमर एक्‍स बाइक को एआरटीओ धर्मवीर यादव ने लांच किया। एआरटीओ धर्मवीर यादव ने पहले केक काटा फिर ग्‍लैमर एक्‍स बाइक का अनावरण कर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लांच किया। इस मौके पर एआरटीओ धर्मवीर यादव ने कहा कि हीरो कंपनी को एक ऐसी बाइक बनानी चाहिए जो बिना हेलमेट के स्‍टार्ट न हो। उन्‍होने कहा कि समस्‍त बाइक सवारों से अपील करना चाहते हैं कि बिना हेलमेट की बाइक न चलाये और न ही बिना सीट बेल्‍ट के कार चलाएं। उन्‍होने कहा कि सबसे ज्‍यादा मौतें बिना हेलमेट के बाइक चलाने से हो रही है। धन-जन हानि को रोकने के लिए हेलमेट पहले कर ही बाइक चलाएं। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन सेवाओं की जानकारी के लिए ऑनलाइन सेवा लिंक 8005441222 पर क्लिक करें। परिवहन कंट्रोल रुम नम्‍बर पर सेवा के लिए 149 पर डायल करें। शिवा ऑटो सेल्‍स के प्रोपराइटर विनोद सिंह ने बताया कि 125 सीसी के सेगमेंट में ग्‍लैमर एक्‍स बाइक सबसे बेहतर टेक्‍नोलॉजी की बाइक है। इस बाइक में क्रूज कंट्रोल, गि‍यर पोजिशन इंडीकेटर, स्प्रिंट ईबीटी इंजन, राइड मोड के तीन ऑप्‍शन, पैनिक ब्रेक अलर्ट के साथ तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। कार्यक्रम का संचालन शिवा ऑटो सेल्‍स के जनरल मैनेजर मुन्‍ना सिंह ने किया। आये हुए अतिथियों का स्‍वागत सेल्‍स मैनेजर अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर हीरो कंपनी के एरिया मैनेजर पंचम जी, शैलजा कांत राय आदि लोग उपस्थित थे।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …