गाजीपुर। विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर लालसा इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी, LKG और UKG के छात्रों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शिक्षिकाएँ पूजा सिंह, रेशमा तथा अन्य शिक्षिकाएँ द्वारा संचालित की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों को ओज़ोन परत के महत्व और इसके हमारे जीवन में भूमिका के बारे में जागरूक करना था।कार्यशाला में बच्चों को एक रोचक कहानी के माध्यम से बताया गया कि ओज़ोन परत कैसे हमें हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से बचाती है और यह हमारे स्वास्थ्य तथा पर्यावरण की सुरक्षा में किस प्रकार मदद करती है। सरल भाषा और खेल-खेल में समझाई गई कहानी ने बच्चों को वैज्ञानिक तथ्यों को समझने और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में मदद की।इसके साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें पेड़ लगाने, प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने और ऐसे कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिनसे पृथ्वी और वातावरण को सुरक्षित रखा जा सके।विद्यालय के निदेशक अजय यादव ने बताया कि यह कार्यशाला विद्यालय की उस पहल का हिस्सा है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छे मूल्य, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा “शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की सीख बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।”
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….